अहरौला। शनिवार को थाना में आयोजित समाधान दिवस में 20 से अधिक राजस्व विभाग के मामलों के बावजूद तहसील प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ। इससे फरियादियों में निराशा रही। थाने पर फूलपुर और बूढ़नपुर तहसील के कई राजस्व गांवों से आए रामजन्म चौहान, कन्हैया लाल, रोहित पांडेय, रामतीरथ सहित दर्जनों लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। लेकिन लगातार कई थाना दिवसों में तहसील प्रशासन की ओर से कोई राजस्व अधिकारी नहीं आने के कारण उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका।
थाना अध्यक्ष अमित मिश्रा ने फरियादियों की समस्या सुनीं और उनके शिकायती पत्र संबंधित विभाग को भेज दिए। उन्होंने बताया कि शनिवार को लगभग 20 राजस्व मामलों को राजस्व निरीक्षक और मौके पर उपस्थित लेखपालों को हस्तांतरित कर दिया गया। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह, चंद्रभान राम, अजय मौर्या, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे। फरियादियों का कहना है कि लगातार अधिकारी न आने के कारण शिकायतें अधूरी रह जाती हैं और जनता में असंतोष बढ़ रहा है।