फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 108 मीटर के भारत मंडल में दिखा विकसित भारत का संकल्प

विज्ञापन
स्टेडियम में बनाए गए मानव रंगोली की ड्रोन से ली गई तस्वीर। स्रोत-सूचना विभाग
विज्ञापन
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम में जिलेभर में वृहद रंगोली बनाई गई। सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में 108 मीटर व्यास के विशाल भारत मंडल और मानव रंगोली में 1000 से अधिक खिलाड़ियों व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

रंगोली के जरिए राष्ट्रीय एकता, जनकल्याणकारी योजनाओं और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मानव समूह बनाकर आकर्षक आकृतियां तैयार कीं।
कार्यक्रम की भव्यता को ड्रोन और एरियल कवरेज के माध्यम से भी प्रदर्शित किया गया। सीडीओ ने कहा कि ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ जनभागीदारी और राष्ट्रभावना को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि अभियान के तहत फिट इंडिया, पौधरोपण, रक्तदान, स्वच्छता, योग, प्लास्टिक मुक्ति, नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा और जल संरक्षण सहित विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही हैं।
जिला विकास अधिकारी संजय सिंह के अनुसार जिले के सभी 24 विकासखंडों में महिलाओं, कलाकारों, विद्यार्थियों और स्वयं सहायता समूहों ने फूल, प्राकृतिक रंग, अनाज और मिट्टी से रंगोलियां बनाईं। इनमें भारत का मानचित्र, राष्ट्रीय प्रतीक, जनकल्याणकारी योजनाएं और विकसित भारत-2047 का संदेश उकेरा गया।
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, राजकीय मेडिकल कॉलेज, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, आईटीआई, पॉलीटेक्निक समेत विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी विद्यार्थियों ने रंगोली बनाई।
कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी जय प्रकाश यादव समेत अधिकारी, प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।
बूढ़नपुर : सेवा संकल्प यात्रा के तहत बूढ़नपुर नगर पंचायत में दीप उत्सव और स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष मंसाराम के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और देश के विकास में योगदान पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार श्रीवास्तव ने सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक, मौसम राजभर, अविनाश पाठक, संजय शर्मा, सोनू, अमित सिंह, प्रदीप धवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें