रजादेपुर स्थित सन्यासी मठ में चल रहे श्रीरामचरित मानस महायज्ञ में अयोध्या धाम से पधारे संत सर्वेश महाराज ने प्रवचन के दौरान कहा कि भगवान और भक्त का रिश्ता अटूट होता है। भगवान सदैव अपने सच्चे भक्तों की रक्षा करते हैं और उनकी श्रद्धा व भक्ति से प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने शबरी प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि शबरी को भगवान श्रीराम के अपनी कुटिया में आने का अटूट विश्वास था। वह दिन-रात उनके आगमन की प्रतीक्षा करती थीं। आखिरकार एक दिन भगवान श्रीराम उनकी कुटिया पहुंचे। शबरी की निश्छल भक्ति और श्रद्धा से अभिभूत होकर भगवान ने उनके जूठे बेर स्वीकार किए। प्रभु को अपनी कुटिया में पाकर शबरी भावविभोर हो गईं और स्वयं को धन्य समझने लगीं। यह प्रसंग बताता है कि भगवान के लिए भक्त की जाति, धन या वैभव नहीं, बल्कि उसका प्रेम और समर्पण महत्वपूर्ण होता है। संवाद