फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात और कंपकपी से घटा मतदान प्रतिशत

Fri, 30 Oct 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का चौथे चरण में सुबह से हो रही बूंदाबांदी का असर बूथों पर दिखा। बरसात और कपकपी ने वोट की प्रतिशतता घटा दी।
विज्ञापन


रूकरूक कर पड़ रही फुहारों में कई जागरूक मतदाता छाता लेकर बूथों पर पहुंचे जबकि गंवई राजनीति से दूर रहने वाले कुछ लोग घरों में ही दुबके रहे।

जिले में 22 ब्लाकों में चार चरणों में मतदान हुआ। पहले चरण में नौ अक्तूबर को छह ब्लाकों रानी की सराय, तहबरपुर, मुहम्मदपुर, पल्हनी, जहानागंज और सठियांव में वोट डाले गए।

इस दौरान मतदान 59.67 प्रतिशत रहा। दूसरे चरण में 13 अक्तूबर को बिलरियागंज, अजमतगढ़, महराजगंज, हरैया और कोयलसा में वोटिंग हुई। यहां 58.04 प्रतिशत मत पोल हुए।
विज्ञापन


इसी तरह तीसरे चरण में 17 अक्तूबर को छह ब्लाकों अतरौलिया, अहरौला, फूलपुर, पवई, मार्टीनगंज और मिर्जापुर में मतदान हुआ।

इसमें कुल 57.24 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि चौथे और अंतिम चरण में महज 53.65 प्रतिशत वोट पोल हुए।

गुरुवार की सुबह से ही बारिश शुरू होने के कारण बहुत से मतदाता घरों में बैठकर बूंदाबांदी रूकने का इंतजार करते रहे। जिसके कारण सुबह के समय मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा।
विज्ञापन


जब दोपहर तक बारिश नहीं रूकी तो लोग छात्रा लेकर बूथों की ओर चल पड़े। वहीं बहुत से मतदाताओं ने बारिश के कारण मतदान से दूरी बनाई जिसका परिणाम रहा कि अन्य चरणों की तुलना में मतदान का प्रतिशत काफी कम रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें