दूसरी ओर गृह विज्ञान विषय का प्रश्नपत्र अभ्यर्थियों को संतुलित और पाठ्यक्रम आधारित लगा। प्रश्नपत्र में पोषण, वस्त्र विज्ञान, गृह प्रबंधन एवं बाल विकास से संबंधित कथनात्मक और अवधारणात्मक प्रश्न पूछे गए। अधिकांश अभ्यर्थियों ने इसे मध्यम स्तर का बताया। कला विषय के प्रश्नपत्र में भारतीय कला और भारतीय कलाकारों से जुड़े प्रश्नों की संख्या अधिक रही, जबकि पाश्चात्य कला से अपेक्षाकृत कम प्रश्न पूछे गए। अभ्यर्थियों के अनुसार प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य से मध्यम रहा और अच्छी तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को विशेष कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। सुबह की पाली में कुल 5927 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3225 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया जबकि 2702 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं शाम की पाली में कुल 5210 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2683 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2527 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।