फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अंग्रेजी विषय के प्रश्न ज्यादा कठिन कला और वाणिज्य के रहे सामान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चक्रपानपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित बहुप्रतीक्षित टीजीटी-2022 भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को विभिन्न विषयों की परीक्षा दो पालियों में हुई। सुबह की पाली में अंग्रेजी, गृह विज्ञान एवं संगीत शास्त्र और शाम की पाली में कला एवं वाणिज्य विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, लेकिन अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र अभ्यर्थियों के बीच चर्चा और विवाद का विषय बना रहा। अंग्रेजी विषय के अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र में बड़ी संख्या में पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न पूछे जाने का आरोप लगाया। अभ्यर्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र में अंग्रेजी साहित्य से जुड़े ऐसे प्रश्न शामिल किए गए जो निर्धारित पाठ्यक्रम में नहीं थे। कई अभ्यर्थियों ने इसे अत्यधिक जटिल बताते हुए कहा कि प्रश्नपत्र एआई आधारित तरीके से तैयार किया गया प्रतीत हो रहा था। वहीं, व्याकरण खंड के प्रश्न अपेक्षाकृत कम थे, लेकिन वे पाठ्यक्रम के अनुरूप रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर गृह विज्ञान विषय का प्रश्नपत्र अभ्यर्थियों को संतुलित और पाठ्यक्रम आधारित लगा। प्रश्नपत्र में पोषण, वस्त्र विज्ञान, गृह प्रबंधन एवं बाल विकास से संबंधित कथनात्मक और अवधारणात्मक प्रश्न पूछे गए। अधिकांश अभ्यर्थियों ने इसे मध्यम स्तर का बताया। कला विषय के प्रश्नपत्र में भारतीय कला और भारतीय कलाकारों से जुड़े प्रश्नों की संख्या अधिक रही, जबकि पाश्चात्य कला से अपेक्षाकृत कम प्रश्न पूछे गए। अभ्यर्थियों के अनुसार प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य से मध्यम रहा और अच्छी तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को विशेष कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। सुबह की पाली में कुल 5927 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3225 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया जबकि 2702 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं शाम की पाली में कुल 5210 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2683 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2527 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें