फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 लोगों की निधन के बाद थमा मौत का सिलसिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। कोरोना काल में शायद ही कोई गांव होगा जो कोरोना के संक्रमण से बचा हो। कोरोना का संक्रमण जब अपने चरम पर था तो सगड़ी तहसील के ऐतिहासिक गांव इसरापार में लोगों की लगातार मौत होने लगी। तब नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से गांव में कैंप का आयोजन कर लोगों की जांच कराई और दवा की किट का वितरण किया। आज गांव में होने वाली मौतों पर लगाम लग चुका है।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के इसरापार गांव में पंचायत चुनाव के बाद अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है । लगातार हुई मौत से गांव के लोग सहमे हुए हैं। इसमें कुछ लोगों की मौत का कारण पुरानी बीमारी तो कुछ लोगों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। गांव की झिनकी देवी, सहदेव, लालजी, सुदेश्वरी, इंद्रकला, रामराजी, रामअवध, हसीना, सफीउल्ला, नूरसमा, अनिरुद्ध, लाली देवी की मौत हो चुकी है। गांव में लगातार हुई इतनी मौत से लोग आज भी डरे सहमे हुए हैं। लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। गांव की कुल आबादी 2600 है जिसमें कुल 1638 मतदाता हैं। लगातार हो रही मौतों से हालात यह हो गए थे कि लोग एक दूसरे से मिलने से कतराते थे। लोगों के घरों के दरवाजे बंद थे और लोग अपने घरों में कैद थे।
गांव में हुई मौतों का कारण पता कर पाना मुश्किल है। कुछ लोगों की सर्दी, जुकाम, बुखार के कारण मौत हुई। तो कुछ लोगों की शुगर, ब्लड प्रेशर के कारण मौत हो गई। इस समय मरने का सिलसिला बंद है गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। गांव में साफ सफाई के साथ दो बार सैनिटाइजर कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी गांव में कैंप लगाकर लोगों की जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरन सिंह, ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें