फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढील के बाद बाजारों में उमड़ी भीड़, चौक क्षेत्र में जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना कर्फ्यू में ढील मिलते ही मंगलवार को नगर क्षेत्र में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूनी पड़ी सड़कें लोगों की आवाजाही के कारण गुलजार नजर आई। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी हुई थी। इस दौरान लोगों द्वारा कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन किया जा रहा था। बहुत से लोग बिना मास्क के ही बाजारों में चहलकदमी करते नजर आए। दुकानदार भी दुकानों पर बिना मास्क के ही सामानों की बिक्री करते नजर आए।
विज्ञापन

दुकानों पर पांच ग्राहकों के ही रहने की छूट प्रदान की गई है। लेकिन दुकानों पर पांच से अधिक ग्राहक मौजूद मिले। दुकानें खुलने और ग्राहकों की भीड़ को देख दुकानदार भी काफी उत्साहित नजर आए। कपड़ा कारोबारी अमृत अग्रवाल ने बताया कि अभी लगन बाकी है। जिसके कारण बाजार में भीड़ दिख रही है। काफी दिनों से बंद दुकानों पर ग्राहकों की यह भीड़ उत्साह बढ़ाने वाली है। अगर यही स्थिति रही तो अभी बची हुई लगन में कुछ आमदनी हो जाएगी। मंदिरों में पांच लोगों के ही एक बार में दर्शन करने की अनुमति दी गई है। लेकिन मंदिरों में पहले दिन दर्शनार्थियों की भीड़ कम रही। इक्का-दुक्का लोग ही दर्शन करने को पहुंच रहे थे। हालांकि नगर के दक्षिण मुखी देवी मंदिर परिसर में लोगों के दर्शन और पूजन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए गोले बनाए गए हैं। मंदिर के पुजारी शरद तिवारी ने बताया कि मंदिर में सिर्फ पांच लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है। लेकिन पहला दिन होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ कम ही रही। इक्का-दुक्का लोग ही दर्शन पूजन को पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें