आजमगढ़। थाने पर हो रहे समाधान दिवस से फरियादियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। शनिवार को थानों में भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण के लिए राजस्वकर्मी पहुंचे, लेकिन फरियादियों की संख्या काफी कम रही। वहीं, ज्यादातर मामले जमीन से जुड़े सामने आए, जिनका निस्तारण नहीं हो सका।
जहानागंज थाने में डीएम नवनीत चहल और एसपी हेमराज मीना ने लोंगो सुनवाई की। इस दाैरान आठ शिकायतें मिली। यहां सिर्फ एक मामले का निस्तारण किया गया।
रानी की सराय : शनिवार को थानाध्यक्ष व चकबंदी अधिकारी द्वितीय अजय सिंह और सुनील कुमार सिंह ने थाने पर शिकायतों की सुनवाई की। आठ प्रार्थना पत्रों में एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। अधिकारियों ने प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधित लेखपालों को दिशा-निर्देश दिए।
निजामाबाद : निजामाबाद थाने में नायब तहसीलदार व थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह व राजस्व विभाग की टीम ने पीड़ितों की फरियाद सुनी। इस दौरान राजस्व के 14 प्रार्थना-पत्र आए लेकिन निस्तारण एक का भी नहीं हुआ।
इस दौरान रमेश कुमार निवासी कयामुद्दीन पट्टी उर्फ परसहा ने गांव के दबंग लोगों के विरुद्ध प्रार्थना-पत्र देकर आरोप लगाया कि आबादी के रास्ते पर दीवार बना करके रास्ता बंद कर दिए हैं।
मेजवां : फूलपुर कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में मात्र छह शिकायतें मिली। इसमें किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ। थानाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव ने थाना दिवस पर शिकायतें सुनी इसमें राजस्व व थाना संबंधित छह शिकायतें मिली।
सगड़ी : जीयनपुर कोतवाली परिसर में तहसीलदार विवेकानंद दुबे की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व विभाग के कुल पांच शिकायती प्रार्थना पत्र आए।
जिसमें एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह मौजूद थे।
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार