आजमगढ़। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा शनिवार को श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव और स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर बाल पथ संचलन का आयोजन किया गया। बाल पथ संचलन शहर के श्री अग्रसेन कन्या इंटर काॅलेज से शुरू हुआ।
मुख्य वक्ता गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत ने कहा कि विवेकानंद जी का जीवन नर, नारायण सेवा के संकल्प से संपूर्ण समाज में आदर्श जीवन को समर्पित रहा। बाल स्वयंसेवक आगे चलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे और सुसंस्कारित जीवन शैली का भी अनुशरण करेंगे।
विश्व आज भारत की ओर आशावादी दृष्टिकोण बनाएं प्रतीक्षा में है। बाल पथ संचलन का शहर में विभिन्न स्थानों पर विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में कामेश्वर सिंह, गौरव अग्रवाल, दीनानाथ, आशुतोष, अजय अग्रवाल, रामबदन, अरुण पाल, तेजप्रताप पांडेय, प्रवीण, डॉ. परिजात आदि मौजूद थे।
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार