आजमगढ़। शहर कोतवाली गेट के सामने विद्युत पोल लगाते ही नपा की मेन पाइप लाइन में लीकेज हो गया। इसके चलते रोज लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। पांच दिन बीतने के बाद भी नगरपालिका के कर्मचारी पाइप लाइन की लीकेज ज्वाइंट नहीं खोज पाए हैं।
पांच दिन पहले शहर कोतवाली के सामने बिजली निगम के कर्मचारी पोल लगा रहे थे। इसी दौरान मेन पाइप लाइन लीकेज हो गई। कर्मचारी पोल लगाकर चले गए लेकिन लीकेज की सूचना नगर पालिका को नहीं दी। अब लीकेज से पानी बर्बाद हो रहा है। पोल के आसपास पांच दिनों से गड्ढा खोदकर नगर पालिका के कर्मचारी पाइप लाइन का ज्वाइंट खोज रहे हैं लेकिन, मिल नहीं रहा है। ज्वाइंट सही न होने से रोज लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। करीब 50 मीटर आगे तक पानी बह रहा है। उपखंड अधिकारी प्रथम ईडी मिश्रा ने बताया कि पोल लगाते समय पाइप लाइन लीकेज होने की मुझे कोई जानकारी नहीं है।
कोट
कर्मचारी पाइप लाइन का लीकेज ज्वाइंट खोज रहे हैं लेकिन, मिल नहीं रहा है। जल्द ही इसे सही करवा दिया जाएगा।
विवेक त्रिपाठी, ईओ,नपा