17 कप्तानगंज कस्बा में मौके पर जुटी भीड़। संवाद
कप्तानगंज। कस्बा निवासी दवा व्यवसायी सुरेश प्रसाद गुप्ता (50) ने सोमवार की दोपहर अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घर से खाना लेकर आए उनके कर्मचारी ने यह देखा तो परिजनों को सूचना दी।
सुरेश प्रसाद गुप्ता की मुख्य चौक के समीप आजमगढ़ रोड पर हिंद मेडिकल के नाम से दवा का होलसेल और फुटकर दुकान है। दो दिन पहले किसी बात पर उनकी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। इसके चलते वे महराजगंज रोड स्थित पुरानी बाजार में अपने नए आवास पर दुकान बंद करने के बाद रहते और सोते थे।
खाना घर से अपने कर्मचारियों से मंगवाता थे। दोपहर में जब दुकान का कर्मचारी खाना लेकर आया तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खोला तो देखा दुपट्टे के सहारे फंदे फंदा लगाया लिया है। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। इससे बड़े दो भाइयों की पहले मौत हो चुकी है। 12 दिन पूर्व किसी वजह से इसका पुत्र सुमित छत से छलांग लगाकर अपना दोनों पैर फ्रैक्चर कर रखा है। थानाध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह पता चलेगी।
17 कप्तानगंज कस्बा में मौके पर जुटी भीड़। संवाद