फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की हत्या कर शव दफन करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक का शव जमीन में दफनाया गया था। युवक दो दिनो पूर्व से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी थी। विवेचना में दोस्त द्वारा ही युवक की हत्या करने की बात प्रकाश में आयी। मृतक के मोबाइल की बरामदगी के दौरान हत्यारोपी पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

मूलरूप से बलिया जिला के रहने वाले ओमप्रकाश राजभर मेंहनगर कस्बा में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते थे। यहां एक स्कूल में बतौर शिक्षक तैनात है। उनका पुत्र ओजस (18) सोमवार से लापता हो गया। परिजनों ने मेंहनगर थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराया। मंगलवार की देर रात ही पुलिस ने ओजस का शव बरामद को बरामद कर लिया। इसके साथ ही विवेचना में इस यह बात भी सामने आ गई कि ओजस की हत्या उसके मित्र वतन सिंह उर्फ राजा पुत्र अशोक सिंह निवासी गौरा ने की है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया। 26 जनवरी को पुलिस टीम हत्यारोपी वतन सिंह को लेकर मृतक के मोबाइल की बरामदगी में गई थी। इसी दौरान वतन सिंह ने पहले से छिपा कर रखे तमंचा से पुलिस टीम पर फायर कर दिया और भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया तो गोली वतन के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि घटना का दो दिनों में ही पुलिस ने खुलासा कर दिया है हत्यारोपी दोस्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। घटना के पीछे कारण मृतक के परिजनों से पैसों की वसूली का प्रयास बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें