आजमगढ़। पहलगाम आतंकी हमले के बदले के रूप में मंगलवार की रात पाकिस्तान में भारतीय सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक की सभी राजनीतिक दलों ने समर्थन किया है।
सभी दलों के लोगों ने कहा कि यह कार्रवाई आतंकवाद के खात्मे तक रूकनी नहीं चाहिए।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मौका अच्छा है आज पूरी दुनिया हमारे साथ है तो आतंकवाद का सफाया करने के साथ ही पीओके को भी कब्जे में लेना चाहिए। भारतीय सेना को पूरा समर्थन है। पार्टी सेना औ सरकार के साथ है।