फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में डूबने से युवक की मौत से वृद्धा का जीने का इकलौता सहारा भी छिना

विज्ञापन
दीदारगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव पोखरी में डुबने से युवक की मौत, घर के बाहर गांव के लोगों की भ - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव स्थित पोखरे में रविवार की सुबह एक युवक का शव मिला। मृतक शनिवार की रात घर से निकला था और वापस नहीं लौटा था। 70 वर्षीया मां रातभर उसकी तलाश करती रही। सुबह शव मिलते ही वृद्ध मां का रो-रो कर हाल-बेहाल हो गया। वृद्धा का एक बेटा और पति पहले ही बीमारी से मर चुके हैं। यही बेटा उसके जीने का सहारा था। इस हादसे से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

राजापुर गांव निवासी 35 वर्षीय वीरेंद्र राजभर उर्फ बिंदे पुत्र स्व. ढोढ़ई राजभर घर पर अपनी 70 वर्षीया मां के साथ रहता था। उसके भाई और पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी और वृद्ध मां का वह इकलौता सहारा था। शनिवार की रात वह मां से शौच जाने की बात कह कर घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा। वृद्ध मां रात भर उसकी इधर-उधर तलाश करती रही। सुबह गांव के लोग शौच के लिए गए तो पोखरी में वीरेंद्र का शव उतराया हुआ देखा। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। वहीं दीदारगंज थाना पुलिस भी आ गई। शव को पोखरी से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बेटे की मौत से वृद्ध मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वीरेंद्र की मौत पानी में डूबने से हुई है। वहीं उसकी मां का कहना है कि उसका व उसके बेटे का किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। शनिवार की रात वह शौच जाने की बात कह कर घर से निकला था। संभवत: पैर फिसलने से वह पोखरी में गिर गया होगा और डूब कर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें