फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार वृद्ध को ट्रेलर ने मारा धक्का, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव/अमिलो। आजमगढ़-मऊ मार्ग पर लोहरा डगरा के पास रविवार की सुबह बाइक सवार वृद्ध को ट्रेलर ने धक्का मार दिया। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी 63 वर्षीय हरिमूरत मिश्रा पुत्र रामधारी मिश्रा का एक घर शहर में भी है। शनिवार की रात वह शहर में ही थे और सुबह बाइक से अपने गांव बनकटा जा रहे थे। अभी वे आजमगढ़-मऊ मार्ग पर स्थित लोहरा चट्टी के पास ही पहुंचे थे कि बाइक के आगे अचानक कुत्ता आ गया। उसे बचाने का उन्होंने प्रयास किया तो पीछे से आ रही लोडेड ट्रेलर ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया। इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर एक तरफ पलट गई तो ओर हरिमूरत मिश्रा दूसरी तरफ गिरे और टेलर ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वे जिला सहकारी बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी थे। जहानागंज में स्थापित मिश्रा मार्केट के संस्थापक हरिलाल मिश्रा उर्फ नान्हू बाबा के भाई थे। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मुबारकपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्र के पिता थे। पोस्टमार्टम के बाद शव का राजघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें