फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर फायर करने वाला चढ़ा हत्थे, साथी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहनाजपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने मंगलवार की रात पुलिस टीम पर फायर करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका साथी मौके से भाग निकलने में सफल रहा। पकड़े गए युवक के पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन

मेंहनगर पुलिस मंगलवार को क्षेत्र में चक्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कूबा पीजी कालेज दरियापुर के पास दो युवक संदिग्धावस्था में खड़े है और उनके पास असलहे भी है। वे किसी घटना को कारित करने की योजना बना रहे है। इस सूचना पर पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो मौजूद दोनों युवको में से एक ने पुलिस टीम पर लक्ष्य कर फायर कर दिया और भागने लगे। पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया जबकि दूसरा भाग निकलने में सफल रहा। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम बृजेश यादव पुत्र दीनदयाल निवासी मजुई थाना सादात जिला गाजीपुर बताया। वहीं फरार हुए युवक का नाम धीरज पाल पुत्र लोदई निवासी कूबाखास थाना मेंहनाजपुर बताया। पकड़े गए युवक के पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस व एक बाइक बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें