फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खुरासन-फरिहा के बीच बनी नई रेल लाइन को होगा ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) द्वारा खुरासन रोड से फरिहा के बीच 18 किलोमीटर लंबे दोहरीकरण के तहत निर्मित नई रेल लाइन का ट्रायल होगा। यह ट्रायल 27 और 28 मार्च को रेलवे संरक्षा आयुक्त नरेंद्र सिंह करेंगे। ट्रायल के दौरान यदि सब कुछ फिट रहा तो उसी दिन से एक सौ किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

दोहरीकरण से ट्रेनों के संचालन में सुविधा मिलेगी। ट्रेनों की लेट लतीफी से निजात मिलेगी। खुरासन रोड, सरायमीर के बीच मनरा गांव के पास कुंवर नदी पर डबल लाइन के तहत अलग पुल बनकर तैयार है। इसके आसपास समतलीकरण का कार्य चल रहा है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष शाहगंज से खुरासन रोड रेलवे स्टेशन के बीच सीआरएस होने के बाद अब ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इससे ट्रेनों के आवागमन में काफी सुविधाएं मिल रही है। रेल विकास निगम लिमिटेड के पीडब्ल्यूडीआई (रेल पथ निरीक्षक) एजाज खान ने बताया कि खुरासन रोड और फरिहा के बीच दोहरीकरण के तहत बनाई गई नई रेल लाइन पर अंतिम कार्य चल रहा है। ट्रायल से पूर्व सभी कार्य पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें