फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी को बचाने में मारी गई गोली

Wed, 22 Jul 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गोली लगने से घायल टुनटुन सोनकर का इलाज बनारस के निजी चिकित्सालय में चल रहा है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। देवेंद्र को गोली कमर के नीचे गोली लगी है और टुनटुन को हाथ में। इस मामले में छात्र नेता और देवेंद्र के भाई अभिषेक उपाध्याय की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक सोमवार की रात करीब 11 बजे अज्ञात हमलावर एलवल मुहल्ला निवासी डीएवी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके अभिषेक उपाध्याय (निक्की) के पड़ोसी शक्ति सिंह (26) के घर में घुसकर मारपीट करने लगे। बेटे को बचाने आई मां प्रतिभा सिंह (60) और बहन दिव्या सिंह (24) को भी चोटें आईं। शोर शराबा सुनकर अभिषेक के भाई देवेंद्र उपाध्याय (28) उन्हें बचाने पहुंचे पर हमलावरों ने देवेंद्र को गोली मार दी।

इसी दौरान सिधारी के नरौली मुहल्ला निवासी टूनटून सोनकर (25) को भी गोली लग गई। शहर कोतवाली के पीछे हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां देवेंद्र का इलाज चल रहा, जबकि टुनटुन को वाराणसी रेफर कर दिया गया। मामला छात्र संगठन से जुड़ा होने से सोमवार की देर रात छात्रों ने जिला अस्पताल घेर लिया था। तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस मुहल्ले की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि अभिषेक की तहरीर पर छह लोगों रॉकी सिंह, भपोले सिंह, राघवेंद्र, प्रभाकर, टुनटुन सोनकर और विक्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। टुनटुन सोनकर के पिता ने कोई तहरीर नहीं दी। उधर, एसपी सिटी विनोद कुमार ने बताया कि टुनटुन का कहना है कि वह बाइक में पेट्रोल भराने गया था। झगड़ा होने पर वह बीच-बचाव करने लगा। इसी दौरान उसे गोली लग गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें