फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गेट पर नहीं था माता धिराजी कॉलेज का नाम, प्राचार्य को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की सम-सेमेस्टर परीक्षा 15 अप्रैल से शुरू होने के बाद कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने परीक्षा की सुचिता सुनिश्चित करने के लिए कई महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान माता धिराजी पीजी कॉलेज, सलेमपुर, चिरैयाकोट के प्राचार्य को मुख्य गेट पर कॉलेज का नाम न होने और अन्य कमियों के लिए चेतावनी दी।
विज्ञापन

कुलपति ने पंडित चंद्रिका स्मारक पूर्वांचल महाविद्यालय, सूरहुरपुर, मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ में सीसीटीवी और छात्रों की बैठने की व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया। श्री दुर्गा जी पीजी कॉलेज, कयामपुर, मऊ की व्यवस्था संतोषजनक रही। पब्लिक महिला शहर डिग्री कॉलेज, बरामदपुर और शिव कुमारी साहब महाविद्यालय, कयामपुर का भी निरीक्षण किया, जहां व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए गए।
कुलपति ने बताया कि सभी केंद्राध्यक्षों को शीतल पेयजल, पंखे, कूलर और स्वच्छता सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। परीक्षा विश्वविद्यालय की गाइडलाइन के अनुसार सुचितापूर्ण चल रही है। सीसीटीवी, शौचालयों की स्वच्छता और छात्रों के हित पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुलपति ने नकल-विहीन परीक्षा के लिए स्वयं निरीक्षण जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें