फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चांद का हुआ दीदार, 1418 जगहों पर पढ़ी जाएगी ईद की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में आज ईद का पर्व बनाया जाएगा। इसे लेकर रविवार को देर रात तक बाजारों में खरीदारी होती रही। चांद का दीदार होने के बाद रोजेदारों ने एक दूसरे को ईद की अग्रिम बधाई दी। अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग समय में ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसे लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में 1418 जगहों पर सोमवार की सुबह ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। इसको लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर के जमातुुर रशाद में 6:30 बजे, दलालघाट में 6:45 बजे, आसिफगंज बाग मीर पेटू में सात बजे और ईदगाह में 7:15 पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। मुबारकपुर कस्बा के जामा मस्जिद सैयद राजा मुबारक शाह, जामा मस्जिद बेलवरिया पूरासोफी, जामा मस्जिद हांसबाबा पुरारानी, मदीना जामा मस्जिद इस्लामपुरा में 7:00 बजे, अजीजूल मस्जिद में 7:30 बजे, इस्लामियां जामा मस्जिद इस्लामपुरा में 6:30 बजे, ईदगाह शाह के पंजे में 6:45 बजे, अशरफी जामा मस्जिद नया पूरा में 6:45 बजे, ईदगाह अलीनगर में 7:15 बजे, जामा मस्जिद कटरा, समौधी ईदगाह में 7:30 बजे, ईदगाह मोहल्ला पूरा दुल्हन, नूरानी जामा मस्जिद पूरासोफी और जामा मस्जिद ज़िंन्नुरैन में 7:15 बजे, ईदगाह अहले हदीस अमिलो में 6:45 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसी प्रकार फूलपुर कस्बा के फूलपुर ईदगाह में सुबह 7: 30 बजे, ऊदपुर, मुंडियार ईदगाह, जगदीशपुर ईदगाह, चमावा नूरानी मस्जिद, चमावा शिया मस्जिद और लोनियाडीह ईदगाह में 7: 00 बजे, मदरसा दारुल अबरार जौमा में 7:30 बजे, दसमड़ा मस्जिद में 8: 00 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी।
बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़े लोग
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में रविवार को काफी चहल पहल देखने को मिला। शहर के मुख्य चौक, तकिया, मुकेरीगंज, सिधारी आदि जगहों पर कपड़ा, सेवई, किराना, सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। लोग खासकर सेवई की खरीदारी किए। बाजार में भीड़ होने के कारण देर रात तक सभी दुकानें खुली रही। लोगों ने अपने जरूरत के सामानों की खरीदारी किया। शहर के ईदगाह में 7.15 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। मुबारकपुर, मेजवां, फूलपुर नगर, सरायमीर के बाजारों में ईद के पर्व को लेकर रविवार को रेडिमेड कपड़ों और खानपान की दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें