फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से नकदी व मोबाइल छीन कर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद थाना अंतर्गत फरिहां पुलिस चौकी से मात्र पांच सौ मीटर दूर पैदल घर लौट रहे युवक से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल व नकदी छीन कर फरार हो गए। घटना के बाबत पीड़ित ने निजामाबाद थाना में तहरीर दिया है।
विज्ञापन

फरिहां ग्राम निवासी विक्की पुत्र त्रिभुवन बृहस्पतिवार को पुलिस चौकी से 500 मीटर की दूरी पर सरायमीर रोड पर मोबाइल रिचार्ज कराने गया था। वह मोबाइल रिचार्ज कराने के बाद पैदल ही वापस लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और विक्की के हाथ से मोबाइल छीन कर फरार हो गए। मोबाइल के कवर में ही वह दो हजार रूपये भी रखा था। पीड़ित के अनुसार उसके मोबाइल की कीमत 12 हजार रुपये थी। मोबाइल व पैसा छीनने के बाद बाइक सवार फरिहां चौराहे की तरफ फरार हो गए। पीड़ित ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें