दशहरा कमेटी की ओर से सोमवार को फूलपुर कस्बा और सरायमीर में में प्रभु श्रीराम-भरत मिलन और राजगद्दी का मंचन किया गया। श्रीराम का राजतिलक होते ही पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा।
राजगद्दी के दौरान रथ पर प्रभु श्रीराम, लक्षमण, भरत, श़त्रुघन, हनुमान और माता सीता को बैठा कर पूरे कस्बे में भ्रमण कराया गया। जगह-जगह भगवान राम की आरती उतारी गई।
कस्बा में श्रीराम और भरत का मिलन देख लोगों की आखें छलक गई। इसके बाद विधि-विधान से श्रीराम का राजतिलक का कार्य संपन्न कराया गया। प्रेम कुमार और प्रिंस ने सभी का आभार जताया।
सरायमीर संवाददाता के मुताबिक चौक पर सोमवार की रात भरत मिलाप का मंचन किया गया। मंचन के दौरान लंका पर विजय प्राप्त कर श्रीराम, लक्षमण, हनुमान और माता सीता के साथ अयोध्या पहुंचते हैं।
जहां भरत जी और अयोध्या के लोग सभी का स्वागत करते हैं। इस दौरान श्रीराम और भरत का मिलन देख लोग भावुक हो गए।
बाद में श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, हनुमान और माता सीता की झांकी को पूरे कस्बे में घुमाया जाता है। इस दौरान रामलीला समिति के अध्यक्ष अमृत लाल सेठ, उमेश पाठक, रामेश्वर
बरनवाल, राजेंद्र जायसवाल, धमेेंद्र सेठ, गौरव चौरसिया आदि मौजूद रहे।