फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जनरल स्टोर की दुकान में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के धनसिंहपुर गांव में मंगलवार की रात एक किराना व जनरल स्टोर की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में पीड़ित को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पीड़ित श्रवण पांडे पुत्र राधेश्याम पांडे ने बताया कि उनकी दुकान साई ईंट भट्ठा के पास स्थित है और इसी से पूरे परिवार का भरण-पोषण होता है। उन्होंने आशंका जताई कि ज़िद और राजनीतिक द्वेष के चलते कुछ अज्ञात लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
बूढ़नपुर चौकी इंचार्ज राम निहाल वर्मा ने मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष अमित मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें