फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 30 घंटे तक कमरे में बंद रही विवाहिता

विज्ञापन
35 अतरौलिया पुलिस की मौजूदगी में महिला को एंबुलेंस में ले जाते परिजन। संवाद - फोटो : प्राथमिक विद्यालय मझिगवां का निरीक्षण करते डीएम ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अतरौलिया। नगर पंचायत अतरौलिया के वार्ड-7 जोलहा टोला में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विवाहिता 30 घंटे तक कमरे में बंद रही। लंबे समय तक दरवाजा न खुलने और भीतर से किसी भी तरह की हलचल न होने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़वाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

जोलहा टोला निवासी मनोज मद्धेशिया की पत्नी खुशी मद्धेशिया 12 दिन बाद मायके से लौटी थी। घर पहुंचने के बाद वह अपने कमरे में चली गईं और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। परिजनों को शुरुआत में लगा कि तबीयत ठीक नहीं है और वह आराम कर रही होगी, लेकिन समय बीतने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो चिंता बढ़ गई। बुधवार शाम तक दरवाजा नहीं खुलने पर पति मनोज कुमार ने महिला के भाइयों को सूचना दी। वहीं पड़ोसियों ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही अतरौलिया थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के मायके पक्ष से संपर्क किया, लेकिन उनके पहुंचने में समय लगने की बात सामने आई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़वाया। दरवाजा खुलते ही महिला बिस्तर पर लेटी हुई मिली। पानी के छींटे डालने पर वह जाग गई, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। एहतियात के तौर पर पुलिस की मौजूदगी में एंबुलेंस से महिला को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। फिलहाल महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें