फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दादा-पोता हत्याकांड के मुख्य आरोपी संतोष की लोकेशन नई दिल्ली में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के हेवती गांव में बीते बृहस्पतिवार को दादा जगदंबा प्रसाद यादव (70) और उनके पोते श्रीवांशु यादव उर्फ अंकित (25) की हत्या के मामले में पांच दिन बाद पुलिस को मुख्य आरोपी संतोष यादव की लोकेशन नई दिल्ली में मिली है। मामले में मृतक श्रीवांशु के भाई शिवराज यादव की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मृतक श्रीवांशु यादव के पिता सुरेंद्र प्रसाद और सूर्यलाल यादव सगे भाई थे। सूर्यलाल यादव कुछ समय तक अपने नवासे की जमीन पर अंबेडकरनगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र के ताराखुर्द गांव में रहते थे। बीमारी के दौरान बेटे संतोष यादव ने घर से उनको निकाल दिया। इसके बाद वे हेवती गांव स्थित अपने छोटे भाई के घर आकर रहने लगे। जहां परिवार ने उनकी देखभाल और उपचार कराया। बाद में उनका निधन हो गया।
एसपी ग्रामीण के बताया कि संतोष यादव ने चाचा और चचेरे भाइयों पर पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए पवई थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की आशंका से इनकार करते हुए प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। जांच में यह भी पता चला कि संतोष यादव अपने चाचा के परिवार पर पिता के तीन लाख रुपये और जमीन हड़पने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

इसी विवाद के लिए दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था। पुलिस का मानना है कि इसी संपत्ति विवाद में हत्या हुई है। मामले में संतोष यादव, राजमन यादव, निखिल यादव और अनिल यादव के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जो लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें