आजमगढ़। कोरोना संक्रमण की वजह से वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगवाने की अवधि बढ़ा दी गई है। वाहनों में नंबर प्लेट के अंतिम अंक के अनुसार नया शेड्यूल जारी किया गया है। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट नवंबर 2022 तक लगवाना अनिवार्य होगा।
शासन ने वाहनों में एचएसआरपी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना एचएसआरपी के आरटीओ में वाहनों का ट्रांसफार्मर, आरसी का नवीनीकरण, बीमा सहित अन्य कार्य नहीं हो सकेंगे। जिले के सभी वाहनों में 15 जुलाई 2022 तक एचएसआरपी लगवाना अनिवार्य था। जुलाई 2021 से जुलाई 2022 तक वाहनों के अंतिम अंक के अनुसार वाहनों में एचएसआरपी लगाने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। कोरोना संक्रमण व कोरोना कर्फ्यू में एचएसआरपी का काम रुक गया। लोगों ने एचएसआरपी बुक तो करा दी लेकिन डीलर्स की दुकाने बंद होने से नंबर प्लेट बन नहीं पाई। एचएसआरपी न बनने से लाखों वाहन मालिक परेशान थे। कोरोना संक्रमण व कर्फ्यू के दौरान एचएसआरपी को बनाने में हुई परेशानी के चलते परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों को अतिरिक्त समय दिया है। अब जुलाई की जगह नवंबर 2022 तक सभी वाहनों में एचएसआरपी लगवाना अनिवार्य होगा।00000000000000000000000000
अंतिम अंक अंतिम तिथि
शून्य व एक अंक - 15 नवंबर 2021
दो व तीन अंक - 15 फरवरी 2022
चार व पांच अंक - 15 मई 2022
छह व सांत अंक - 15 अगस्त 2022
आठ व नौ अंक - 15 नवंबर 2022
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट व कलर कोडेड स्टीकर लगवाने की अवधी को बढ़ा दिया गया है। निर्धारित तिथियों के बाद एचएसआरपी न लगवाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित समय से नंबर प्लेट लगवा लें।
सतेंद्र यादव, एआरटीओ प्रशासन