फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 7 महीने में जमीन को नहीं कराया गया कब्जा मुक्त, आत्मदाह की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह। भारा गांव के निवासी रविंदर सिंह की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर एसडीएम ने सात महीने पहले जारी किए गए बेदखली के आदेश पर आज तक अमल में नहीं किया गया है। प्रशासन की निष्क्रियता से परेशान किसान रविंदर ने परिवार संग आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। पीड़ित रविंदर सिंह का आरोप है कि गांव के ही शंकर सरोज व अन्य लोगों ने उनकी भूमि पर झोपड़ी और ईंट-पत्थर रखकर कब्जा कर रखा है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दबंगों ने एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद रविंदर सिंह ने राजस्व न्यायालय मार्टीनगंज में 2023 में पक्की पैमाइश की मांग की।
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि शंकर सरोज ने अवैध कब्जा किया है। इसी आधार पर एसडीएम रामानुज शुक्ल ने 7 अक्तूबर 2024 को शंकर सरोज के अवैध कब्जे को हटाने का आदेश दिया। साथ ही संबंधित तहसीलदार और लेखपाल कब्जा हटवाकर तत्काल सूचित करें।
इसके बावजूद सात महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस संबंध में जब एसडीएम मार्टीनगंज राजकुमार बैठा ने बताया कि मैं हाल ही में यहां पदस्थ हुआ हूं, अब मुझे मामले की जानकारी हुई है। जांच कराकर शीघ्र उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें