जहानागंज/आजमगढ़। जनपद में देव दीपावली का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। नगर के गौरीशंकर घाट पर लोग इस दौरान दीपों का प्रज्जवलन करेंगे। वहीं जहानागंज विकास खंड स्थित सूर्य मंदिर को 40 हजार दीपों से रोशन किया जाएगा।
नगर क्षेत्र में देव दीपावली पर किसी बड़े कार्यक्रम का आयोजन नहीं होता है। नगर के गौरीशंकर घाट पर कुछ लोग पहुंचकर घाटों की सीढ़ियों पर दीप जलाकर इसे मनाते हैं। इस बार जहानागंज विकास खंड स्थित सूर्य मंदिर पर बड़ा आयोजन किया गया है। इस आयोजन को लेकर आयोजकों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। रविवार को मंदिर की साफ-सफाई का कार्य भी पूरा कर लिया गया। इस बार आयोजकों द्वारा पूरे मंदिर को 40 दीपों से रोशन करने की तैयारी की गई है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों की भी अनुमति मिल चुकी है। महंत दिवाकर दास ने बताया कि दीपावली आजमगढ़ जनपद ही नहीं पूरे पूर्वांचल के लिए एक अनूठी मिसाल पेश करती है। इससे सामाजिक समरसता बढ़ती है और लोगों में धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है।