आजमगढ़। जिला बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में 50 फीसदी संस्थानों ने अभी तक अपना केवाईसी जमा नहीं किया है। केंद्र और राज्य सरकार वर्तमान में इसको प्राथमिकता दे रही है। जब तक संस्थान केवाईसी जमा नहीं करेंगे तब तक अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के लिए संचालित केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति योजना का लाभ उन्हें नहीं दिया जाएगा।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह ने बताया कि केवाईसी जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। 29 व 30 नवंबर को अवकाश है। अंतिम दो दिन केवाईसी का कार्य बाधित न हो, इसके लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग रविवार व सोमवार को भी खुला रहेगा। जिन शिक्षण संस्थानों ने पोर्टल पर केवाईसी नहीं किया है वे कार्यालय में आकर जमा कर दें या फिर कार्यालय में मोबाइल नंबर 9628744757, 9670144561 एवं 7783947312 पर फोन करके यूजर आईडी व पासवर्ड प्राप्त कर केवाईसी करा सकते हैं।