फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश की कमी, दूर नहीं हो रही परेशानी

Wed, 30 Nov 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
कैश की कमी,
विज्ञापन
शहरी क्षेत्रों में अब बैंकों पर भीड़ सामान्य हो गई है लेकिन एटीएम पर अब भी लंबी कतार देखने को मिल रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में अभी भी कैश की कमी बनी हुई है। इसका परिणाम है बुधवार को जहानागंज, मार्टीनगंज और फूलपुर में कैश न मिलने से नाराज लोग सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम को समाप्त कराया।
विज्ञापन


नोटबंदी के 22वें दिन शहर क्षेत्र के बैंकों में हालात सामान्य नजर आए। हालांकि बैंकों भीड़ थी लेकिन रोज की अपेक्षा कम। बैंक छोड़ लोग अब एटीएम पर उमड़ रहे हैं। जिसका परिणाम है घने कोहरे के बीच लोग सुबह से ही एटीएम पर लाइन लगाए हुए थे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। बैंकों पर भोर से पैसे लेने के लिए लाइन लग रही है। लेकिन जैसे ही पता चल रहा है कि कैश न होने से आज कैश नहीं मिलेगा। लोग सड़कों पर उतरकर उसे जाम कर रहे हैं। मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के दुबरा बाजार स्थित काशी गोमती ग्रामीण बैंक शाखा का ताला सुबह बजे तक नहीं खुला। तब जनता का धैर्य जवाब दे गया और लोगों ने बरदह मार्टीनगंज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

लोगों मैनेजर से बैंक खोलने की मांग करने लगे। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं था। दोपहर बाद एक बजे बैंक का ताला खुला तब जाकर लोगों ने चक्काजाम को समाप्त किया। जहानागंज संवाददाता के अनुसार कस्बा स्थित स्टेट बैंक की शाखा से बुधवार को पैसा न मिलने पर आक्रोशित लोगों ने आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जहानागंज मौके पर पहुंचे और 20 मिनट बाद लोगों को समझाकर चक्काजाम को समाप्त कराया।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक रामअवध ने बताया कि हमारी शाखा में प्रतिदिन 60 लाख रुपये की जरूरत होती है लेकिन हमें मात्र चार लाख रुपये मिल रहे हैं। जिसके कारण हम दो दिन से एटीएम में पैसा नहीं डाल पा रहे हैं। यही हाल कस्बे की ग्रामीण बैंक शाखा का भी है। उप शाखा प्रबंधक शशिकांत श्रीवास्तव ने कहा कि हमें प्रतिदिन 50 लाख रुपये की जरूरत है। लेकिन मात्र दो लाख रुपये मिल रहे हैं। हम क्या कर सकते हैं। सरायमीर संवाददाता के अनुसार मंगलवार को पूरे दिन सिकरौर सहबरी बाजार स्थित यूनियन बैंक की शाखा से लोगों को कैश दिया गया।

शाम छह बजे शाखा प्रबंधक ने कैश न होने की बात कहकर कैश देना बंद कर दिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने बैंक पर पथराव करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने लोगों को समझाकर शांत कराया। वहीं बुधवार को पूरे दिन बैंक बंद रहा। शाखा प्रबंधक ने कहा कि जब तक पर्याप्त कैश नहीं होगा शाखा नहीं खुलेगी। मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर स्थित यूनियन बैंक शाखा में बुधवार को कैश न होने की नोटिस चस्पा देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित लोगों ने बैंक के सामने लखनऊ-बलिया मार्ग पर सुबह साढ़े 10 बजे चक्काजाम कर दिया।

सूचना मिलते ही एसएसआई दयाशंकर सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर आधे घंटे बाद 11 बजे जाम को समाप्त कराया। गोरिया बाजार संवाददाता के अनुसार बिलरियागंज क्षेत्र के नसीरपुर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में बैंक में कैश न होने से नाराज लोगों ने दोपहर दो बजे जाम आजमगढ़-बिलरियागंज मार्ग को जाम कर दिया। लोगों ने नारेबाजी की। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष बिलरियागंज रुपेश कुमार सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। आधे घंटे तक जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें