सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हसनपुर अदरी मोड़ से रविवार को हत्या में वांछित बाल अपचारी को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया। पूछताछ के बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। सुनवाई के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
थाना क्षेत्र के काझा खुर्द गांव में बीते 26 मार्च की सुबह आठ बजे जमीन के विवाद में मारपीट में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पूछताछ में बाल अपचारी ने बताया कि पड़ोसी नंदलाल उर्फ पिंटू से जमीन के विवाद को लेकर लड़ाई हो गई थी। जिसमें दोनों पक्षों ने मारपीट की थी।
इलाज के दौरान भरत की मौत हो गयी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जमीन के विवाद में हत्या के आरोप में नंदलाल उर्फ पिंटू की तहरीर पर 26 मार्च की शाम 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान इनमें से कई आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। संवाद