फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तीज पर प्रेम की मेहंदी से गाढ़ा हुआ सद्भाव का रंग

विज्ञापन
हरितालिका तीज पर गुरुटोला में हिंदू महिलाओं को मेंहदी लगाती मु​स्लिम महिलाए। स्रोत-संगठन
विज्ञापन
आजमगढ़। हरितालिका तीज पर नगर के गुरुटोला मुहल्ले में मेहंदी के रंग के साथ सामाजिक सद्भाव भी गाढ़ा हुआ। संकल्प फाउंडेशन की पहल पर मुस्लिम बहनों ने हिंदू सुहागिनों के हाथों में मेहंदी रचाकर प्रेम, अपनापन और भाईचारे की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने पर्व की खुशियों को और खास बना दिया।
विज्ञापन

मुस्लिम बहनों ने उत्साह के साथ महिलाओं के हाथों में मेहंदी सजाई। एक-दूसरे से हंसी-खुशी मिलती महिलाओं के बीच कहीं धर्म और जाति की दूरी नजर नहीं आई। हाथों पर चढ़ती मेहंदी के रंग के साथ आपसी विश्वास और सौहार्द का रंग भी गहरा होता दिखा। आयोजन में महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। संकल्प फाउंडेशन के संयोजक मनीष कृष्ण ने कहा कि मेहंदी का रंग कुछ दिनों बाद फीका पड़ जाता है, लेकिन प्रेम, अपनापन और भाईचारे का रंग कभी फीका नहीं पड़ता।
फाउंडेशन के उपाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ने कहा कि यह महज मेहंदी लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि इंसानियत और विश्वास के रिश्ते को मजबूत करने की पहल है। अंत में मेहंदी लगाने वाली बहनों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें