फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने मेहंदी रचाकर बताया वोट का महत्व

Sat, 23 Jan 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शनिवार को सर्वोदय पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने हाथों में मेहंदी रचाकर जागो मतदाता जागो नारे को बुलंद किया। ग्रामीणांचलों में भी मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। हरबशंपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में मेंहदी लगाओ वोटर जगाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



कार्यक्रम में छात्राओं ने हाथों पर जागो मतदाता, जागो आजमगढ़ का स्लोग्न लिखा। संस्था के प्रबंधक और संस्थापक राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों को जागरूक कर एक अच्छी सरकार देश को दे सकते हैं।


इस मौके पर प्रधानाचार्य मधु पांडेय, आरए उपाध्याय, कंचन यादव, आरआर यादव आदि मौजूद रहे। अंबारी संवाददाता के अनुसार जनहितकारी सेवा संस्थान के तत्वावधान में शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोग वोट हमारी ताकत है, मतदान हमारा अधिकार है, वोट फार राइट, मतदाता जब जागेगा तब अंधियारा भागेगा... आदि नारे के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन



क्षेत्र पंचायत सदस्य अंबारी अमित जायसवाल ने कहा कि मतदान सभी का अधिकार है। किसी के दबाव में आकर मतदान न करें। अध्यक्षता त्रिलोकीनाथ पांडेय ने किया। इस मौके पर हृदय नरायन पांडेय, मोतीन अहमद, राहुल पांडेय, रघुनाथ यादव, रेखा तिवारी, विमला, जयनाथ, विद्यावती, माधुरी, नितेश, चिंता, मनीष, लक्ष्मी कांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें