14 राजकीय जिला पुस्तकालय परिसर में स्थापित हेल्प डेस्क के उद्घाटन के दौरान पुस्तकालय का निरीक्ष
आजमगढ़। बोर्ड परीक्षा-2026 को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को मानसिक सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परीक्षा सहयोग व हेल्प डेस्क कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। राजकीय जिला पुस्तकालय परिसर में स्थापित हेल्प डेस्क का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों पर मानसिक दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में यह हेल्प डेस्क विद्यार्थियों को परामर्श, मार्गदर्शन एवं आवश्यक जानकारी प्रदान कर उनके आत्मविश्वास को मजबूत करेगी।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या, तनाव या शंका की स्थिति में वे इस हेल्प डेस्क का लाभ अवश्य लें। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षित परामर्शदाताओं की ओर से विद्यार्थियों को तनाव, समय प्रबंधन एवं बेहतर अध्ययन के बारे में बताएंगे। संवाद