फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचतत्व में विलीन हुए हरेंद्र सिंह

Tue, 28 Apr 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में 22 अप्रैल को हुई सड़क दुर्घटना में घायल सीओ हरेंद्र सिंह की उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद उनका शव रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे घर पहुंचा। शव को गार्ड आफ आनर देने के बाद अंबेडकर नगर के कम्हरिया घाट पर उनकी अंत्येष्टि कर दी गई।
विज्ञापन


 मूलरूप से कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी हरेंद्र सिंह के मौत की खबर सुनकर उनके दरवाजे पर क्षेत्रीय लोगों का हुजूम उमड़ा। ढाई वर्षीय बच्ची के पिता हरेंद्र ग्रेटर नोएडा में सीओ के पद पर तैनात थे। 22 अप्रैल को सड़क दुर्घटना में वह घायल हो गए थे। उपचार के दौरान 25 अप्रैल की रात उनकी मौत हो गई।

 26 अप्रैल की शाम उनकी लाश घर पहुंची।  कारागार मंत्री बलराम यादव, एसपी आकाश कुलहरि, एएसपी ग्रामीण मोहम्मद इमरान, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, भाजपा नेता जयनाथ सिंह आदि मौजूद थे। शव आने के बाद उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। हरेंद्र की मां शारदा देवी, पीजीआई लखनऊ में डाक्टर के पद पर तैनात उनकी पत्नी शिवांजली सिंह का रो-रोकर हाल बेहाल था।
विज्ञापन


उधर, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक सोमवार को दीवानी न्यायालय के सभागार में राम प्यारे सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें हरेंद्र सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया।  प्रदेश सरकार से स्व. हरेंद्र सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपये आर्थिक मदद के रुप में दिए जाने की मांग की। रामजीत सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह, प्रेम नरायन सिंह, विजय बहादुर सिंह, जीतेंद्र बहादुर सिंह  आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें