फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे को पुलिस ने मंडप से उठाया

Thu, 21 Apr 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
एक साथ विदा हुईं 59 दुल्हनें
विज्ञापन
पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी कर रहे युवक को बुधवार की रात अतरौलिया थाने की पुलिस ने मंडप से हिरासत में ले लिया। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। बाद में दोनों परिवारों की रजामंदी से विवाह की रस्म उसके छोटे भाई के साथ अदा की गई। उधर शादी संपन्न होने के दूसरे दिन गुरुवार की सुबह पुलिस ने हिरासत मेें लिए गए युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया।  
विज्ञापन


अहरौला थाने के पाती गांव निवासी राजनाथ तिवारी पुत्र विजयनरायन की शादी वर्ष 2011 में अंबेडकरनगर जिले की रहने वाली आत्मा तिवारी से हुई थी। लेकिन कुछ दिन बाद दोनों में विवाद होने की वजह से आत्मा मायके चली गई। तभी से वह वहीं रह रही है। इधर राजनाथ तिवारी के घर वालों ने उसकी दूसरी शादी अतरौलिया थाने के सिकहुला गांव निवासी वीरेंद्र पांडेय की बेटी सपना से तय कर दिया।

बुधवार की शाम राजनाथ बारात लेकर  सिकहुला पहुंचा। राजनाथ की दूसरी शादी की जानकारी उसकी पहली पत्नी आत्मा के घर वालों को हुई तो उन्हें अतरौलिया थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस रात को सिकहुला गांव पहुंची और मंडप से राजनाथ को हिरासत में लेकर थाने चली गई। उधर मंडप से दूल्हे को उठाए जाने से वहां अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन

बाद में रिश्तेदारों की पहल पर दोनों पक्ष के लोग राजनाथ के छोटे भाई राजन से सपना की शादी करने को राजी हो गए और विवाह संपन्न हुआ। सीओ बूढनपुर राधेश्याम ने बताया कि दूसरी शादी कर रहे राजनाथ को हिरासत में लिया गया था। लेकिन दूसरे दिन सुबह उसे कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें