फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार हर मोर्चे पर विफल, जनता की उम्मीदें सपा से : राज नरायन

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी विधानसभा लालगंज की बैठक को संबो​धित करते वक्ता। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
देवगांव। समाजवादी पार्टी की लालगंज विधानसभा इकाई की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय में लालगंज विधानसभा अध्यक्ष राज नरायन यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाकर अनावश्यक विषयों को प्रमुखता दी जा रही है। साथ ही उन्होंने गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या उठाई और कहा कि भीषण गर्मी में इससे आम जनता परेशान है। राजनरायन ने पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक वर्ग के साथ अन्याय करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब अखिलेश यादव के नेतृत्व की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक महिलाओं की अनदेखी किए जाने के कारण संबंधित बिल का पास न होना पीडीए और इंडिया गठबंधन की बड़ी जीत है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष संदीप राय, सोनू, अमित कन्नौजिया, गणेश मौर्य, सहतू प्रजापति, नूर आलम, अशोक प्रजापति, रम्मन यादव, अजीम अहमद, राजू यादव, मोहम्मद शाहिद, रामआसरे राम, विनोद यादव, अमरजीत यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें