फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: देव दीपावली पर दीपों से जगमग हुए घाट

विज्ञापन
26 बिंद्राबाजार में राम जानकी मंदिर ​​स्थित सरोवर पर जलाए गए दीप। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में नगर सहित ग्रामीण इलाकों में बुधवार को देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। घाटों पर जले दीपक से पूरा घाट जगमगा उठा। घाटों पर लोगों ने पूजन-अर्चन कर आरती उतारी और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं नगर के गौरीशंकर घाट पर दीपों की रंगोली और दीपों से लिखे देवी-देवताओं के नाम काफी आकर्षक लग रहे थे।
विज्ञापन

देव दीपावली का पर्व नगर में बुधवार को श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। शाम होते ही नगर के गौरीशंकरघाट, कदमघाट, सिधारी स्थित घाट सहित अन्य घाटों पर सैकड़ों लोग उमड़ पड़े थे। दीप महोत्सव पर तमसा नदी का पूजन-अर्चन कर आरती उतारी गई। आरती के बाद हजारों की संख्या में हजारों दीपक जलाए गए।
घाटों पर जल रहे हजारों दीए से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा था। गौरीशंकर घाट पर श्री शनिदेव सेवा संस्थान (ट्रस्ट) की ओर से 5100 दीपों से लिखा ॐ, जय श्री राम, स्वास्तिक का निशान सहित अन्य देवी-देवताओं के नाम काफी आकर्षक लग रहे थे। वहीं दीपों से बनाई गई रंगोली ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ट्रस्ट के संस्थापक एवं श्री शनिदेव मंदिर के व्यवस्थापक शिवदयाल निषाद ने बताया कि भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस के वध के उपरांत देवताओं ने मां गंगा के तट पर दीप प्रज्वलित कर पर्व मनाया था। तभी से प्रत्येक कार्तिक पूर्णिमा को देवता आस्था और ज्ञान के प्रकाश से धरती को आलोकित करते हैं। इसी परंपरा और महत्व को ध्यान में रखते हुए यह आयोजन पिछले 20 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से शिवदयाल निषाद, देवेंद्र सिंह, अशोक निषाद, जितेंद्र राय, वीरेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
उधर मेहनगर कस्बे में मेहनगर-छतवारा मार्ग पर स्थित लखराव पोखरे पर देव दीपावली मनाई गई। महादेव घाट सहित चारों घाटों पर जलाए 5100 दीप : मेंहनगर। देव दीपावली के पावन अवसर पर कस्बे के लंखराव पोखरा स्थित महादेव घाट सहित चारों घाटों पर श्रद्धालुओं ने 5100 दीपक जलाए। दीपों की जगमगाहट से पूरा पोखरा क्षेत्र रोशन हो गया। इस माैके पर नगर पंचायत अध्यक्ष व कर्मचारी आदि माैजूद रहे।

26 बिंद्राबाजार में राम जानकी मंदिर स्थित सरोवर पर जलाए गए दीप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें