फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने नदी, सरोवरों में लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
19 दुर्वासा धाम में तमसा मंजूषा संगम में कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को जिले के सभी पौराणिक स्थलों पर श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने नदी, सरोवरों में आस्था की डुबकी लगाई। भीड़ को देखते हुए हर पौराणिक स्थलों पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था थी। अहरौला: दुर्वासा धाम में कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य स्नान पर तमसा- मंजूषा के संगम में भोर से ही श्रद्धालुओं स्नान करने लगे थे। करीब डेढ़ लाख लोगों ने स्नान के बाद घाट पर ही गोदान, अन्न दान, वस्त्र और द्रव्य दान किया और मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मांगा। संगम तट पर स्थित भगवान शिव के गर्भ गृह में पहुंच कर जलाभिषेक किया। दुर्वासा और देवी, देवताओं को कढ़ाई चढ़ाकर हलवा पुरी का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

महाराजगंज : कस्बा में स्थित प्राचीन भैरव बाबा धाम के सरोवर में कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। करीब 50 हजार लोगों ने भोर में चार बजे से ही सरोवर में डुबकी लगाई। इसके बाद बाबा के दरबार में माला फूल, बतासा, नारियल चुनरी, काली मिर्च की बोरियां चढ़ाकर आशीर्वाद लिया और परिवार के सुख समृद्ध की कामना की। परिसर में लगे मेले में तरह- तरह की दुकानें सजी थीं। लोगों ने झूलों का आनंद उठाया। मेंहनगर: क्षेत्र के श्री मंडलेश्वर महादेव मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भक्तों ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। निजामाबाद: क्षेत्र के गौसपुर महर्षि दत्तात्रेय धाम स्थित तमसा और कुंवर नदी के संगम में लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इसके बाद महर्षि दत्तात्रेय मंदिर में मत्था टेका। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रही। रानी की सराय : कार्तिक पूर्णिमा पर आवक स्थित प्रसिद्ध अवंतिकापुरी धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

19 दुर्वासा धाम में तमसा मंजूषा संगम में कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें