फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यान विभाग जिले में बनाएगा बड़ा पार्क

Sat, 07 Oct 2017 12:17 AM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
chandigarh parks - फोटो : File Photo
विज्ञापन
आजमगढ़। वन मंत्री दारा सिंह चौहान का शुक्रवार को जनपद आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत कोटवा स्थित राजकीय पौधशाला परिसर में आयोजित औद्यानिक गोष्ठी और प्रदर्शनी में हिस्सा।  
विज्ञापन


गोष्ठी को संबोधित करते हुए वनमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों के हित के लिए कार्य कर रही है। सरकार ने चुनाव के दौरान किसानों की कर्जमाफी की जो घोषणा की थी उसे पूरा किया। एक लाख रुपये तक किसानों का कर्ज माफ हुआ।

जिससे किसान राहत महसूस कर रहे हैं।  सरकार ने किसानों को 60 पेड़ों को काटने की इजाजत दी है। इसके लिए उन्हें किसी से इजाजत लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जनपद में कोई ऐसा पार्क नहीं है जहां कोई सुकून के दो पल बिता सके। उद्यान विभाग जिले में एक बड़ा पार्क बनाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वह जमीन उपलब्ध कराएं। लालगंज सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों के लिए कार्य कर रही है। सरकार किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष पीपी राय ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने भ्रष्टाचार और गुडागर्दी पर लगाम लगाने का काम किया है। आज गुंडे जेल से बाहर आने में डर रहे हैं कि कहीं पुलिस उनका इंकाउंटर न कर दे। सरकार हर गरीब आदमी के बारे में सोच रही है।

उसका प्रयास यह है प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाया जाए। केंद्र और प्रदेश सरकार जिस तरह से कार्य कर रही है उससे 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी एक बार फिर से अपना परचम फहराने में कामयाब होगी।

इस मौके पर अखिलेश मिश्रा गुड्डू, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, लक्ष्मण मौर्या, श्रीकृष्ण पाल, प्रशासनिक अधिकारियों में सीडीओ अभिषेक सिंह, डीडी कृषि आरके मौर्या, भूमि संरक्षण अधिकारी संगम मौर्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें