फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 से कम मतदाता वाले बूथ खत्म

Sat, 07 Oct 2017 12:05 AM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
न वोट देंगे और न मुहल्ले में घुसने देंगे - फोटो : demo
विज्ञापन
आजमगढ़।  अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने का संभावना को देखते हुए प्राशसनिक अमला तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। पांच सदस्यीय टीम को जहां केंद्रों के श्रेणी निर्धारण की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


वहीं, कोशिश है कि 400 से कम मतदाताओं वाले बूथों को खत्म कर इसे अन्य बूथों में मर्ज कर दिया जाए। बूथों की संख्य कम होने से चुनाव के दौरान प्रशासन की सिरदर्दी भी कम होगी।

भले आयोग की ओर से अभी निकाय चुनावों के लिए अधिसूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में निकाय चुनावों के लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके मद्देनजर प्रशासनिक अमला ने निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। केंद्रों के श्रेणी निर्धारण के लिए  तहसील के एसडीएम के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। सीओ, तहसीलदार, थानाध्यक्ष और ईओ उनका साथ देंगे।

टीम गड़बड़ी वाले मतदान केंद्रों का सर्वे कर इसे संवेदनशील, अति सवेंदनशील और अति संवेदनशील प्लस तीन श्रेणी में विभाजित करेगी। कुल बूथों के 10 फीसदी केंद्रों को अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा जाएगा।

यहां आयोग वेबकास्टिंग से सीधे मतदान पर नजर रखेगा। इसके अलावा 400 से कम मतादाताओं वाले बूथों को खत्म कर इसे अन्य बूथों में मर्ज किया जाएगा। हालांकि किसी भी बूथों पर 1200 से ज्यादा मतदाता नहीं रहेंगे।

इससे ज्यादा मतदाता होने की स्थिति में बूथों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। एक मतदान केंद्र पर छह से ज्यादा बूथ न हो इसके लिए भी व्यवस्था की जा रही है। इन सभी सूचनाओं को पूरा कर इसे 15 अक्तूबर तक आयोग को भेजना है।  

13 निकायों में होंगे चुनाव
 जिले में दो नगर पालिका आजमगढ़, मुबारकपुर और 11 नगर पंचायत निजामाबाद, बिलरियागंज, मेंहनगर, अजमतगढ़, जीयनपुर, कटघर-लालगंज, सरायमीर, फूलपुर, अतरौलिया, महाराजगंज, माहुल में निकाय चुनाव होने हैं।

13 निकायों में 252651 मतदाता   जिले के कुल 13 निकायों में अभी तक कुल 254578 मतदाता हैं। इसके अलावा मतदाताओं की संख्या को बढ़ाने के लिए पुनरीक्षण कार्य भी चल रहा है। नौ अक्तूबर को अंनंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। 12 अक्तूबर को अंतिम सूची का प्रकाशन हो जाएगा। 13 निकायों में अभी तक 94 मतदान केंद्र और 383 मतदेय स्थल हैं। अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद इसमें भी फेरबदल हो सकता है।

बूथों के श्रेणी निर्धारण की प्रक्रिया शुरू दी गई है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद कुल मतदान केंद्रों के 10 फीसदी केंद्र को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा जाएगा, जहां वेब कास्टिंग होगी। 400 से कम मतदाताओं वाले बूथों को मर्ज किया जाएगा। किसी भी बूथ पर 12 से ज्यादा मतदाता नहीं रहेंगे।   
विज्ञापन

आरके सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें