फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदादादपुर मामले के पांच आरोपी दबोचे

Fri, 20 May 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
चप्पे चप्पे पर फोर्स
विज्ञापन
 निजामाबाद के खुदादादपुर गांव में 14 मई की रात दो समुदाय के बीच हुई हिंसक घटना के मुख्य दो आरोपी मुसाफिर और दानिश समेत कुल पांच आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार की भोर में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। इनकी गिरफ्तारी होने से पुलिस के अलावा आम लोगों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह एसपी अजय साहनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खुदादादपुर में छापेमारी की। एसपी ने बताया कि छापेमारी में मुख्य आरोपी मुसाफिर राम के अलावा जोरार, उसके बेटे दानिश, मो. अरशद, शेराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि इनके विरुद्ध मारपीट, आगजनी, हत्या के प्रयास आदि संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उधर, गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। वहां से सभी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

 
घटना की मजििस्ट्रयल जांच का आदेश ः  निजामाबाद तहसील क्षेत्र के खुदादादपुर गांव में 14 मई को हुए बवाल की मजििस्ट्रयल जांच का आदेश जारी हो गया है। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने जांच की जिम्मेदारी एडीएम (वित्त एवं राजस्व) को सौंपी है।   बताते चलें कि खुदादादपुर में दो समुदायों के आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान रोड जाम, तोड़फोड़, मारपीट में कई लोग घायल हो गए थे। घटना में क्षेत्राधिकारी नगर केके सरोज, एसडीएम निजामाबाद अनिल कुमार सिंह, तहसीलदार निजामाबाद रत्नेश तिवारी और दो सिपाही भी घायल हो गए थे। जिलाधिकारी ने 15 दिनों में जांच आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। 
 
  संजरपुर की गलियों में रहा सन्नाटा ः घटना के सातवेें दिन भी संजरपुर की गलियों में शुक्रवार को सन्नाटा छाया रहा। गांव के अंदर सड़कों और गलियों में आरएएफ के जवान तैनात रहे। पुलिस फोर्स ने गांव में पैदल मार्च किया। इस दौरान कोई अपने घर के बाहर नहीं नजर आ रहा था।   सड़कों पर दूर-दूर तक आरएएफ के जवान ही दिख रहे थे। कहीं-कहीं इक्के दुक्के लोग खड़े थे। हालांकि एडीजी लॉ एंड आर्डर दलजीत चौधरी ने पिछले दिनों यह भरोसा दिलाया था कि निर्दोषों को परेशान नहीं किया जाएगा। सरायमीर में हुई बैठक में आईजी एसके भगत ने भी कहा था कि निर्दोषों को कोई नहीं छेड़ेगा। इसके बाद भी लोगों के मन से भय पूरी तरह से निकल नहीं पाया है।
 
बाजार में दिखने लगी चहल-पहल ः पिछले दिनों हुई हिंसक घटनाओं के बाद निजामाबाद और सरायमीर क्षेत्र में जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। दूकानें खुलने से इलाके में चहल-पहल रही। दूकानों पर भी गुरुवार की अपेक्षा ग्राहक ज्यादा दिखे। हालांकि पहले जैसी रौनक अभी नहीं है। 
अब प्रशासन का पूरा जोर लोगों में सौहार्द और भाईचारे की भावना पैदा कर स्थिति पूरी तरह से सामान्य बनाने पर है। निजामाबाद और सरायमीर क्षेत्र में धीरे-धीरे जनजीवन सामान्य होता जा रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी सुहाल एलवाई, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी, एडीएम ने पुलिस फोर्स और आरएएफ के जवानों के साथ संजरपुर बाजार से गांव तक गश्त किया।   जिलाधिकारी ने क्षेत्र में तैनात प्रशासनिक मातहत अधिकारियों से ताजा हालात की जानकारी ली। नए डीआईजी धर्मवीर ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद खुदादादपुर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें