देवगांव कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन बच्चों के पिता की दूसरी शादी की तैयारियों के बीच विवाद खड़ा हो गया। दूल्हे के बारात लेकर लड़की के घर पहुंचने के दौरान दिल्ली से पहुंची उसकी पहली पत्नी के विरोध से हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन
इसके चलते शादी की रस्में रोकनी पड़ीं। घटना के बाद मामला देवगांव थाने पहुंचा। थाने में दोनों पक्षों ने आपसी बातचीत के बाद सुलह-समझौता कर लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का सामान वापस कर दिया।
इसके बाद बरात बिना दुल्हन के लौट गई। देवगांव थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। वे थाने आए थे, जहां आपसी सहमति से समझौता कर लिया गया।