आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर कोहड़ौरा हाइवे पर मगई नदी पुल के पास सोमवार को आजमगढ़-वाराणसी नव निर्मित राष्ट्रीय मार्ग पर कार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। जिससे कार धूधू जलने लगीं। गाड़ी में सवार लोग गाड़ी छोड़कर भाग निकले।
मखदुमपुर निवासी अयाज पुत्र रियाज अहमद दवा लेने के लिए फूलपुर गए थे। दवा लेकर फूलपुर से वापस लौटते समय उनकी गाड़ी जैसे ही मुहम्मदपुर हाईवे पर पहुंची गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी में आग लगते ही गाड़ी में बैठे लोगों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में गाड़ी में बैठे लोग बाहर निकले। जिसके कारण कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। बाजार वासियों के प्रयास के बाद भी कार को जलने से बचाया नहीं जा सका। काफी देर तक गाड़ी सड़क पर खड़ी जलती रही। जब तक पूरी गाड़ी नहीं जली तब तक आग नहीं बुझी। गाड़ी में अयाज के साथ चालक भी मौजूद था।