आजमगढ़। वैश्य समाज पर कटाक्ष करने वाले अश्लील गीतों के प्रसारण के विरोध में अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा ने सोमवार को कोतवाली में ज्ञापन सौंपकर अश्लील गीत गाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग।
जिला महामंत्री रामरत्न गुप्ता ने कहा कि 18 जून की दोपहर में सोशल मीडिया से जानकारी हुई कि गायक अर्जुन व एक चैनल के मालिक विवेक जाखड़ ने गुप्ता वैश्य समाज की युवतियों पर अश्लील गीतों का प्रसारण किया था। इससे वैश्य समाज आहत है। ऐसे गीत सभ्य समाज के लिए ठीक नहीं है। वैश्य समाज ऐसे गीतों और गायकों का पुरजोर विरोध करता है। युवा जिला उपाध्यक्ष धनश्याम गुप्ता ने कहा कि ऐसे गायकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में शंकर प्रसाद, नवनीत गुप्ता, विनय प्रकाश गुप्ता, अंकित गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, धीरज गुप्ता शनि गुप्ता, प्रताप गुप्ता, हरिओम गुप्ता, अरूण गुप्ता, अमन गुप्ता, विशाल गुप्ता शामिल रहे।