फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए बाप को बताया मृत

Sun, 15 Feb 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने राजस्वकर्मियों की मिलीभगत से अभिलेख में अपने पिता को मृत दर्शाकर जमीन अपने नाम करा लिया। न्याय के लिए दर-दर ठोकरें खाने के बाद थक-हारकर पीड़ित व्यक्ति अब जिलाधिकारी कार्यालय पर 16 फरवरी से बेमियादी अनशन पर बैठने जा रहा है।
विज्ञापन


गांव निवासी विकलांग लौटूूू यादव पुत्र स्व. बद्री यादव के पुत्र रामनयन ने उसे अभिलेखों में मृत दिखाकर पूरी जायदाद की वरासत अपने नाम करा ली। इसकी जानकारी जब लौटू को हुई तो उसने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा।

पत्र में उसने इस कार्य में राजस्व निरीक्षक और लेखपाल के भी मिले होने का आरोप लगाया। इस शिकायती पत्र पर निजामाबाद तहसील के नायब तहसीलदार लालधर सिंह यादव ने राजस्व निरीक्षक और लेखपाल के आदेश को निरस्त करा दिया और अमल दरामद भी करवा दिया।
विज्ञापन


इस मामले में राजस्व निरीक्षक और लेखपाल पर कार्रवाई तय थी कि तभी एसडीएम राम गोपाल सिंह ने लौटू के बेटे रामनयन की एक अपील पर 17 जनवरी को नायब तहसीलदार के आदेश को स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, स्थगित आदेश की अमल दरामद भी एसडीएम द्वारा करवा दी गई और नायब तहसीलदार की पत्रावली अपने यहां मंगा कर रख ली।

एसडीएम की इस कार्रवाई से निराश लौटू यादव ने प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिया कि 16 फरवरी से वह जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अनशन पर बैठेगा।

वहीं, इस संबंध में तहसीलदार श्रीधर चौरसिया ने कहा कि यह मामला कोर्ट में है। जैसा फैसला आएगा, वैसा ही कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें