फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने देवी को दी विदाई जयकारों से गूंज उठा क्षेत्र

Fri, 06 Nov 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मालटारी बाजार में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को बुधवार की रात दोहरीघाट स्थित सरयू नदी में विसर्जित किया गया। इस दौरान युवा डीजे की धुन पर जमकर नाचे और अबीर-गुलाल उड़ाया। इस दौरान लग रहे जय माता दी के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन


  मालटारी बाजार में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को समितियों द्वारा वाहनों पर रखकर गाजे-बाजे के साथ विसर्जन के लिए दोहरीघाट ले जाया गया। इस दौरान समिति के सदस्य डीजे के धुन पर नाचते और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे।

मां की प्रतिमाएं जिधर से गुजरी दर्शन को लोगों का तांता लग गया। विसर्जन जुलूस मालटारी से निकलकर बाजार होते हुए पकवाईनार, जीयनपुर, नरईपुर, लाटघाट, कांखभार, महुला होते हुए दोहरीघाट स्थित सरयू नदी के तट पर पहुंचा।
विज्ञापन


जहां विधि-विधान से पूजन के बाद भक्तों ने मां को विदाई दी। इस दौरान लगे जयकारों से सरयू तट गूंज उठा। इस मौके पर संदीप, जयप्रकाश मौर्या, पप्पू यादव, लालजी, सोनू, मुकेश राय, राजेश, बृजेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें