रेडहा कोतवालीपुर में नवनिर्मित कृषि रक्षा भवन की सीढ़ियों को तोड़ा गया। संवाद
विकासखंड के रेड़हा कोतवालीपुर में एक करोड़ 21 लाख की लागत से कृषि रक्षा भवन का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के द्वारा कराया गया था। यह भवन हस्तांतरण के कुछ महीनों में जगह-जगह से टूटने लगा था।
खबर के प्रकाशित होने के बाद कार्यदायी संस्था ने कृषि रक्षा भवन में खराब हुए कार्यों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। बताते चलें कि अप्रैल 2026 में इस भवन का निर्माण पूरा होने के बाद इसे कृषि विभाग को हस्तांतरित किया गया था।
हस्तांतरण के बाद जुलाई से ही जगह-जगह से प्लास्टर के चप्पे उखड़ने लगे। सामने बनाई गई सीढ़ियां पूरी तरह से टूट गईं। सीढ़ियों पर लगे ग्रेनाइट पत्थर भी उखड़कर टूटकर गिर रहे थे। 16 सितंबर के अंक में अप्रैल में हस्तांतरण जुलाई में टूटने लगी कृषि भवन की सीढ़ियां शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया।
जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी और कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के अवर अभियंता अवनीश सिंह ने इस संबंध में कार्यदायी संस्था से बात करने की बात कही थी। खबर को संज्ञान लेकर कार्यदायी संस्था ने चार दिन बाद टूटी सीढ़ियों को तोड़कर नई सीढ़ियों का निर्माण करा दिया।