फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि कर्फ्यू का दिखा असर, फिर भी छुटपुट खुली रही दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार ने रविवार की रात से जिले में रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है। रात्रि कर्फ्यू की घोषणा के बाद दुकानदारों ने तो समय पूर्व ही अपनी दुकाने बंद कर दिया था फिर भी शहर के कई इलाकों में सड़कों पर लोग बाइकों से चक्रमण करते नजर आए। कहीं भी पुलिस व प्रशासनिक अमले की सक्रियता नहीं नजर आ रही थी।
विज्ञापन

इन दिनों पंचायत चुनाव का दौर चल रहा है। ऐसे में कोरोना संक्रमण के तेज बढ़ाव को देखते हुए प्रशासन ने रात्रि कालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है। रविवार की रात पहला दिन था। इसके बाद भी ज्यादातर दुकानदार समय पूर्व ही अपनी दुकाने बंद कर घर चले गए थे, लेकिन इक्का-दुक्का पान व ठेला-खोमचा वाले सड़कों पर रात साढ़े दस बजे तक नजर आए।
मुख्य चौक पर 10 बजे सन्नाटा पसर गया था। वहीं एक आइसक्रीम का ठेला ग्राहकों के इंतजार में खड़ा था। चुुनाव प्रचार सामग्रियों की दुकाने भी देर रात तक खुली हुई और उन पर ग्राहक खरीदारी में जुटे नजर आए। शहर के पुरानी सब्जीमंडी तिराहे पर स्थित पान की दुकाने तो देर रात तक खुली हुई थी। रात्रि कर्फ्यू लागू होने के बाद भी कहीं भी प्रशासनिक अमला इसे सही ढंग से लगाने को लेकर सक्रिय नहीं नजर आया। वैसे कोरोना के बढ़ते संक्रमण का असर जरूर देखने को मिला और आम जनता 9 बजे के पूर्व ही घरों की ओर रवाना हो गई और फिर रात में घरों से बाहर नहीं निकली। मामूली संख्या में लोग सड़क पर चक्रमण करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें